Congress General Secretary Rahul Gandhi visits Sonepat, 24th December 2009
Saturday, 26 December 2009
कैम्पः सोनीपत(हरियाणा)

दिनांकः 25 दिसंबर 2009

समयः 5:00 अपराह्न

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का सोनीपत दौरा




कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज सोनीपत का दौरा किया। उन्होने यहां कई बैठकों में हिस्सा लिया। उन्होने सोनीपत से 30 किलोमीटर दूर खानपुर महिला विद्यालय के छात्राओं के साथ बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया। कांग्रेस महासचिव ने सोनीपत में यूथ कांग्रेस की एक बैठक में भी हिस्सा लिया। उनका ये दौरा प्रदेश में यूथ कांग्रेस की सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने के मद्देनजर था।