Apr   May 2013   Jun

SMTWTFS
   1  2  3  4
  5  6  7  8  91011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
VLSI Behavioral Synthesis
 
 
 
Recent Photographs
UPA Chairperson Sonia Gandhi flags of new train (Kanpur) UP, 7th Feb. 2010 PDF  | Print |  E-mail
Tuesday, 09 February 2010

शिविर : कानपुर

दिनांक : 7 फरवरी, 2010

समय   : 2:00अपराह्न

 

उ.प्र. के लोगों की ज़रूरतें पूरी करने के लिए  और अधिक दिलचस्पी से काम किये जाएँ : सोनिया गांधी  

 

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के लिए 19 नयी रेलगाड़ियाँ समापित करते हुए  प्रदेश के कार्य और भी दिलचस्पी से करने की ज़रुरत बतायी । उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय रेलवे द्वारा उत्तर प्रदेश के लोगों की ज़रूरतें पूरी करने के लिए आने वाले समय में और अधिक दिलचस्पी से काम किये जायेंगे, जिससे हमारे खूबसूरत प्रदेश का  तेज़ी से विकास हो सके।   

अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वैसे तो पिछले   मैं आप सबके बीच अक्सर आती रही हूँ, लेकिन आज हम सब एक खुशी के मौके पर  इकठ्ठा हुए हैं,  इस लिए मुझे खासतौर से यहाँ आना बहुत अच्छा लग रहा है। आज उत्तर प्रदेश को केंद्र सरकार से यूपीए सरकार से बहुत कुछ मिल रहा है। 19 नयी रेलगाड़ियां शुरू हो रही हैं, जिनके बारे में अभी सुना है। 

विकास में रेलवे के योगदान की चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं  उन सब को दोहराना नहीं चाहती  देश भर में भारतीय रेल के महत्वपूर्ण योगदान पर ही मैं ज़ोर देना चाहती हूँ । यह हमारी सबसे क़ीमती संपत्ति है। भारत के जो हिस्से रेलवे के दायरे से बाहर हैं, उन्हें जोड़ने के प्रयास  तेज़ी से किये जा रहे हैं। उनहोंने कहा कि मुझे याद है अभी कुछ समय पहले प्रधान मंत्री के साथ और ममता बनर्जी के साथ हमने कश्मीर घटी में रेल लाइन का उदघाटन किया है। वहां के लोगों को इस ट्रेन से बहुत फ़ायदा हो रहा है और  उनमें ज़बरदस्त उत्साह का माहौल है। नॉर्थ-ईस्ट के कुछ हिस्सों को अभी भी रेलवे  नेटवर्क से जोड़ा जाना बाकी है। मेरा विश्वास है कि ममता जी के नेतृत्व में रेलवे बोर्ड जो कि हमारी बेहतरीन संस्थाओं में से एक है, देश के इन हिस्सों को भी जोड़ने पर काम कर रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ज़ोर देकर कहा कि जहां तक मुझे याद है काफ़ी समय के बाद रेलवे का इतना सारा काम एक साथ उत्तर प्रदेश में हो रहा है। मैं इसके लिए रेल मंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देती हूँ जिन्होंने इस काम को यहाँ तक पहुंचाया है। इस के साथ मैं  आप सब को इस के लिए बधाई देती हूँ। 

उन्होंने कहा कि सच बात तो यह है कि रेलवे एक तरह से हमारे देश के दिल की धड़कन है। यह जिस तरह से हमारी मातृभूमि को एक कोने से दूसरे कोने तक जोड़ती है, उससे न केवल कामकाज, संचारशिक्षा और व्यापार में मदद मिलती है; बल्कि आपस में देश वासियों का जो संपर्क और रिश्ता बनता है, जो आपसी समझ बढ़ती है, उससे  हमारी भावनात्मक एकता मज़बूत होती है। अतीत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि आज़ादी के पहले   गिनी चुनी रेल गाड़ियां थीं, लेकिन उस ज़माने में भी महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरु  जैसे नेताओं ने उस समय की रेल गाड़ियों के साधारण डिब्बों में बैठ कर देश भर की यात्राएं कीं थीं और आज़ादी की चेतना जगाई थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तब के मुकाबले आज यातायात के तमाम नए साधन बने हैं और बढ़े हैं, देश में लोगों के पास इन साधनों के इस्तेमाल की क्षमता भी बढ़ी है,लेकिन इसमें कोइ शक नहीं कि रेलवे का कोइ मुक़ाबला नहीं हो सकता। आज भी सभी तरह की दूरियां तय करने के लिए रेल ही आम आदमी की सवारी है। मुझे खुशी है कि हमारी सरकारों ने रेलवे के विस्तार और सुधार के लिए इसी भावना से काम किया है  और आज आपको जो सुविधा मिल रही है या फिर रेलवे में समय-समय पर जो सुधार या नयापन आता रहा है यह उसी भावना का नतीजा है।

सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आप जानते हैं कि केंद्र में हमारी यू.पी.ए. सरकार का यह दूसरा कार्यकाल है। पिछले कुछ वर्षों में हमारी केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग और  जीवन के हर क्षेत्र के लिए कोई न कोई नया कार्यक्रम  और योजना शुरू की है।  यह ऐसा समय रहा जिस दौरान दुनिया के ज़्यादातर देशों को भयानक मंदी के दौर से गुज़रना पड़ा, लेकिन यह हमारी नीतियों का ही नतीजा है कि हम सबके प्रभाव से काफ़ी हद तक बच सके।  हमारे विकास के कामों में कोई रुकावट नहीं आयी।

राज्यों को धन आवंटन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यही नहीं केंद्र सरकार ने यू.पी.ए. सरकार ने देश भर में सभी राज्यों को विकास के लिए आर्थिक सहायता में कोई कमी नहीं आने दी, अब किस सरकार ने उस पैसे का कितना सही इस्तेमाल किया यह तो अलग बात है। हमें उत्तर प्रदेश का विकास भी बहुत तेज़ी से करना है और उसको विकास की दृष्टि से आगे ले जाना है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दूसरे दलों से अपील की कि  अपनी-अपनी राजनीति करते हुए सभी दल और राज्य सरकारे विकास के सवाल पर केंद्र के साथ सहयोग करते हुए, समेकित विकास की नीतियाँ अपनाएँ तो दुनिया के कोई ताक़त भारत को समृद्ध और  शक्तिशाली देश के रूप में उभरने से रोक नहीं सकती।  हम सभी इसी लक्ष्य के साथ समर्पित हैं। हम देश और प्रदेश के विकास के काम में पूरी ताक़त से लगे रहेंगे।
 
< Prev   Next >
 
| rahul gandhi | rajiv gandhi | sonia gandhi |