Rahul Gandhi at Gunnaur, U.P,13th December 2011 PDF  | Print |  E-mail
Wednesday, 14 December 2011

दिग्विजय सिंह जी...सलीम शेरवानी जी...रीता बहुगुणा जोशी जी...प्रमोद तिवारी जी....श्री प्रकाश जयसवाल जी...अजीत यादव जी...पुष्पा यादव जी...कांग्रेस पार्टी के हमारे सब कार्यकर्ताओ....भाईयो और बहनो आप सब का यहा बहुत-बहुत स्वागत....नस्कार....2004 से दिल्ली में यूपीए की सरकार है और जब हमने सरकार बनाई हमने हिंन्दुस्तान की जनता से केवल एक वायदा किया.....वाकी पार्टीया 15-20-40 वायदे करती है...हमने आपसे सिर्फ एक वायदा किया...देखो  अगर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी...तो वो आम आदमी की....गरीब की पिछड़ो की सरकार बनेगी...जो हमारे कमजोर लोग है...जो हमारे किसान है...जो हमारे मजदूर है.....उनके लिए सरकार बनेगी...हमारे विपक्ष में जो पार्टिया थी उन्होंने अंग्रेजी में नारा दिया....इंडिया शाइनिंग...कि हिन्दुस्तान चमक रहा है.....वो अपने बड़े-बड़े घरों से बाहर नहीं आए...एसी में बैठे हुए टेलीविजन में उन्होने एक इतिश्हार देखा सूट बूट का इतिश्हार और उसकी कॉपी कर दि और कहा कि भईया हिन्दुस्तान चमक रहा है...हमने कहा कि हिन्दुस्तान नहीं चमक रहा है और हिंन्दुतान उस दिन तक नहीं चमकेगा जब तक हिन्दुस्तान में एक भी गरीब व्यक्ति बचेगा.....और 2004 में आप ने हमें अपना वोट देकर दिल्ली में सरकार बनवाई....पहला काम हमने क्या किया....दुनिया का सबसे बड़ा रोजगार प्रोग्राम मनरेगा......हर गरीब व्यक्ति को 100 दिन का रोजगार 120 रुपये रोज के यानी साल में 12000 हजार रुपये.......रोजगार के लिए भेजे....यह हमारा पहला काम था....आप आंध्रा जाइए....केरल जाइए...महाराष्ट्रा जाइए.....हरियाणा.....जहां भी कांग्रेस पार्टी की सरकार है...गांव में जाइए उनसे पूछिए...और आपको को जनता इस प्रोग्राम से ज्यादा फायदेमंद कोई प्रोग्राम नहीं है....इस प्रोग्राम से गरीब जनता को शक्ति मिलती है....लोगो का....गांवो से पलायन रुका है...और पहली बार रोजगार गांव के अंदर पहुंचा....पहले रोजगार केवल शहरों में था हमने रोजगार को गांवों में भी पहुंचाया......आपकी मुख्यमंत्री जी ने क्या कहा कि मनरेगा से किसी को फायदा नहीं होगा....केंद्र सरकार टाईम खराब कर रही है....9 अक्टूबर 2009 को एक भाषण में यूपी की मुख्यमंत्री मायावती जी ने कहा कि मनरेगा से किसी को फायदा नहीं होगा....हमें लगा कि हिन्दुस्तान के लिए किसान पूरे दिन काम करता है....अपना खून पसीना देता है....और हमने 60 हजार करोड़ रुपए किसानों का कार्जा माफ किया.....और इस भीड़ में वे किसान है....जिनको फायदा हुआ....और आप से बेहतर कोई नहीं जानता  जिनको फायदा हुआ.....जिनके लिए बैंको के दरवाजे बंद हो गए थे वो खुल गए...वो दरवाजा पहले इदिरा गांधी जी ने खोला था....जब बैकों को राष्ट्रियकृत किया....और हमने आपका कर्जा माफ किया....कुछ दिन पहले मायावती सरकार ने किसानों की जमीन छिननी शुरु की....  नोएड़ा से लेकर गोरखपुर तक...हजार किलोमीटर लंबी  दो किलोमीटर की पट्टी उन्होंने किसानों से छिननी शुरु की....टप्पल में किसानो को मारा...और जब किसानो ने कहा कि भईया जो अमीर व्यक्ति होते है जब वो जमीन बेचते है तो उन्हे सही कीमत मिलती है...हमें क्यों नहीं मिलती ...जब किसानो ने यह सवाल उठाया....उन पर मायावती जी की सरकार ने गोली चलाई....वहा कौन गया समाजवादी पार्टी नहीं गई....बीजेपी नहीं गई....केवल कांग्रस पार्टी गई...भट्टा-पारसौल में किसान मारे गए...महिलाओ पर हत्याचार हुआ...हम गए....हमनें लड़ाई लडी और संसद में बिल लाए...उसी बिल को आज मायावती जी....बाकी विपक्ष के लोग रोकने की कोशिश कर रहे है....बाहर नहीं कह सकते की भईया हम किसानों के खिलाफ है....          पार्लियामेंट के कमिटी रुम उस बिल को मारने की कोशिश कर रहे है....हम गरीबो की मदद करते है और आज हिंन्दुस्तान में पैसे की कोई कमी नहीं.....बहुत तेजी से प्रगती आई...आप लोग जब रोजगार ढूंढते हो...महारष्ट्रा जाते हो....दिल्ली जाते हो...बाकी प्रदेशो में जाते हो आपको रोजगार दिखाई देता है....और जब प्रगति होती है सरकार के पास पैसा आता है....जितना पैसा आज दिल्ली की सरकार के पास है....इतना पैसा पहले कभी हमारे पास नहीं हुआ करता था....उस पैसे का हम क्या करते है....उसको हम आपके पास भेजते है......किस प्रकार से भेजते है....मनरेगा....कर्जा माफी...सर्व शिक्षा अभियान...प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे प्रोग्रामो के माध्यम से भेजते है...होता क्या है चोरी होती है उदाहरण देता हूं जननी सुरक्षा योजना हमारा एक प्रोग्राम है....1400 रुपए हर एक महिला को देते है....जब महिला अस्पताल में मां बनती है.... बाकी प्रदेशों में आप जाईए.....आंध्रप्रदेश में आप जाइए प्राइवेट अस्पतालों में महिलाए इस योजना का लाभ लेती हुई आपको दिख जाइगी......उत्तर प्रदेश में जाइए  महिलाओं से पैसा लिया जाता....1400 रुपए देने है उलटा लिए जाते है....युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरटीआई डाला.....हमारे 700 कार्यकर्ताओं ने आरटीआई ड़ाला और पूछा भईया हमें बताइए....कि जननी सुऱक्षा योजना के अंतर्गत 1400 रुपए दिए जाते है कहा-कहा दिए गए है और किन महिलाओं को दिए गए है....और जब हमें जवाब मिला तो एक महिला को दो तीन सप्ताह में तीन-चार बार 1400 रुपए दिए गए....मतलब एक महिला को हर सप्ताह एक बच्चा हो गया......यह काम यूपी में ही होता है....यहां पर आपकी लोकल समस्या है.....लोकल समस्या क्या है आपके जो आने वाले विधायक है उन्होने बताया यहां पर गंगा पर बांध बनाने की बात है......तीन करोड़ रुपए यह बांध बनाया जा सकता है....अभी नुकसान किसको होता है....इस क्षेत्र के एक लाख लोगो को नुकसान हो रहा है......3 करोड़ रुपए 1 लाख लोगो को नुकसान.....और जो हमने एनएचआरएम में पैसा भेजा है...मैं जननी सुरक्षा योजना की बात कर रहा हूं उसमें 3000 करोड़ रुपए का घोटाला....इसका मतलब ऐसे 1000 बांध....तो हो क्या रहा है ...यहां के मंत्री चोरी कर रहे......पैसे की कोई कमी नहीं है.....आपका पैसा है...और आप यहां तीन करोड़ की बात कर रहे हो....हर साल हम हजारों करोड़ भेजते है लेकिन आप तक नहीं पहुंचता है.....मुश्किल किसको होती है मुश्किल नेताओं को नहीं होती.......मुश्किल बड़े लोगो को नहीं होती अमीर लोगो को नहीं होती....गांव के लोगो को होती है....किसानों को होती है....बेरोजगार लोगो को होती है........आज कल राजनीति में मुश्किल क्या है हमारे जो नेता वो जमीन तक नहीं आते.....उदाहरण देता हूं आपको कुछ दिन पहले मैं दौरे पर था.....सड़क पर एक अस्पताल मिला ....मै एमपी हूं तो मैने कहा मै अंदर जाके देख सकता हू....अंदर कुत्त थे अस्पताल में और अस्पताल की पेंटिग हो रही थी सुंदर सी पेंटिग...मैने  वहां काम कर रहे लोगो से पूछा भाई यहां क्या हो रहा है तो उन्होने बताया भाई मुख्यमंत्री जी का दौरा होने वाला है उन्हें हम यह अस्पताल दिखाएंगे... ....हेली पैड है यहां से 500 मीटर की दूरी पर इसलिए सड़क को हम बना रहे....मायावती जी हेलीपैड पर अपने हेलीकॉप्टर से उतरेगी और यहां आएंगी....और अस्पताल को देखेगी....उसके बाद वो चली जाएगी....और हमारा ट्रांसफर नहीं होगा....हम बच जाएगे....मैं गांव में जाता हूं....क्यों जाता हू...कि आप से थोडी बातचीत कर लूं....आपकी जो  मुश्किले है....आपके घर में जो खाना बनता है उसे थोड़ा चख लूं.... जो अपका कुआं है उसका जो पानी है थोड़ा पी लूं....एक दो बार बीमार हो जाऊ तो मुझे पता लगेगा की भईया गरीबो को गंदा पानी पीना होता है....और जब मुझे बीमारी होगी थोड़ी परेशानी होगी....तो मुझे रहेगा की वहां पर जो कुआं है......और जो हमारे गरीब भाई है उन्हें वो पानी पीना पड़ रहा है....उसेसे गरीबी के बारे में समझ आती है.....हेलीकॉप्टर में मैं भी घूमा हूं....ऊपर से बहुत सुंदर दिखाई देता है....सड़के अच्छी दिखाई देती है...... .जो मेहनत किसान करता है दिखाई नहीं देती....लेकिन जब नेता आपके पास जाता है....आप से बात करता है......तो नेता को भी समझ में आता है गरीबी का मतलब क्या है.....और जब मैं यह कोशिश करता आपके बीच आता हूं....और मुझे लगाता है कि मुझे और जाना चाहिए कि मैं कम जाता हूं....मगर जब मैं आपके बीच में जाता हूं....तो विपक्ष के नेता मजाक उड़ाते है.....और कहते है भईया यह राहुल गांधी को क्या हो गया.....यह क्यों जा रहा है....क्या दिख रहा है इसको......मुझे देश की शक्ति.....देश का भविष्य दिखाई दे रहा है....मुझे देश के युवा दिखाई देते है....जिनके हाथ सरकार ने बाध रखे है....यहां पर युवा खड़े हुए है....अगर आप को रोजगार की जरुरत है तो आपको महाराष्ट्रा जाना पडता है.....कर्नाटक जाना पड़ता है.....दिल्ली...हरियाणा....पंजाब जाना पड़ता है......क्या यूपी में आपको रोजगार नहीं मिलाना चाहिए.....क्या सिर्फ आपको महाराष्ट्रा और दूसरे राज्यों में ही रोगार मिलना चाहिए.....यूपी की जनता में कोई कमी नहीं है....उन्ही लोंगो से मैं महाराष्ट्रा में मिलता हूं... वहां वो अच्छा काम करते है.....महारष्ट्रा को आगे बढ़ा रहे है....कुछ समय पहले मैं महाराष्ट्रा गया....वहा पर कुछ लोग मिले.....उनमें यूपी का एक लड़का था उसने मेरा हाथ पकड़ लिया.....और उसने मुझसे पूछा राहुल जी यूपी में हमें रोजगार कब मिलेगा....मेरा परिवार वहा यूपी में है.....मुझे यहा आना पड़ता है...शिवसेना के लोग मुझे तंग करते है.....मुझे अपने प्रदेश में इज्जत कब मिलेगी.....और इन चीजो को सुनकर मुझे गुस्सा आता है.....और आप बीस सालों से आप लगे हुए है.....कभी आपने समाजवादी पार्टी को चुना....कुछ नहीं मिला....जात की बात की फिर बीएसपी पर भरोसा किया.....क्या मिला भ्रष्टाचार मिला...अब आप विकास की बात करीए....प्रगति की बात करीए...भविष्य की बात करो और उत्तर प्रदेश को बदलने की बात करो....और यह कोई मुश्किल बात नहीं है......जिस दिन यहां विकास की सरकार आ गई आम आदमी की  सरकार आ गई...आप लिख के ले लो मुझसे 5-10  सालों में पूरा देश देखेगा..... बाकी प्रदेशों से लोग यहां आना शुरु हो जाएगे....और कहेगे कि भईया यूपी में यह क्या हो गया है......और मैं यहा कहा खड़ा हूं.....सबसे पहले मैं उत्तर प्रदेश का हूं....और दूसरी बात आप पर मैं भरोसा करता हू कि आप लोग खासतौर से जो यूपी का युवा है......इस प्रदेश को काफी आसानी से बदल सकते हो ...एक बार फिर उत्तर प्रदेश देश को रास्ता दिखा सकता है....वो आपकी जगह है क्योकि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है....आज उस जगह को हरियाणा ने......महाराष्ट्रा ने.....दिल्ली ने ले रखा है.....आपके हाथो से आपका भविष्य छीना जा रहा है उस भविष्य को आप वापस छीनो....उठो जगो....बदलो उत्तर प्रदेश को....आप लोग यहां आए ....दूर-दूर से आए....आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद....जय हिंद

 
< Prev   Next >
 
| rahul gandhi | rajiv gandhi | sonia gandhi |