Apr   May 2013   Jun

SMTWTFS
   1  2  3  4
  5  6  7  8  91011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
ASIC Technology
 
 
 
Recent Photographs
Congress President Sonia Gandhi begins two-day visit to North East, March 05, 2010 PDF  | Print |  E-mail
Saturday, 06 March 2010

शिविर : शिलांग 

 दिनांक : 05 मार्च, 2010

समय   : 04:50 बजे अपराह्न

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की दो दिवसीय पूर्वोत्तर यात्रा आरम्भ  

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को वर्ष भर चलने वाले पार्टी के 125 वें वर्ष के आयोजन  के सिलसिले में पूर्वोत्तर राज्यों की दो दिवसीय यात्रा आरम्भ की।  

कांग्रेस अध्यक्ष की यात्रा के दौरान शुक्रवार को शिलांग में पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान नामक सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का उदघाटन किया। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय के नए राजीव गांधी भवन का शिलान्यास भी किया।

बाद में शिलोंग स्थित पोलो मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जनसामान्य से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर सक्रियता से कार्य  करने का आह्वान किया।    

नवलोकार्पित संस्थान की चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से शहरी आबादी के लिए भी राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की तरह की योजना शुरू करने पर विचार कर रही है।

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आपने हमें जनादेश दिया और हम आपकी, विशेषकर युवाओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अथक प्रयत्न कर रहे हैं।

उन्होंने जनसमुदाय से कहा कि भारी संख्या में युवा कांग्रेस में शामिल हो रहे है और कांग्रेस पार्टी उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के प्रयत्न कर रही है। 

राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमारे पास राजनीति का वृहद् दृष्टिकोण है । हमारे नेताओं ने देश की एकता और पवित्रता के लिए कुर्बानियां दी हैं । कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो समाज के प्रत्येक तबके का सहयोग कर सकती है और सबकी चिंताओं को पहचानती है । हम देश की बहुलता का सम्मान करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 125 ven वर्ष के मिशन के साथ हम पुनः राष्ट्र की सेवा को तत्पर हैं।  उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की समृद्ध संस्कृति और खजाना देश के लिए गौरव की बात हैं। भारत की परिभाषा की पूर्णता के लिए क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है । क्षेत्र के राज्यों की क्षमता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पूर्ण सहयोग के बिना देश के लिए आगे बढ़ना संभव नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्वोत्तर के महत्वपूर्ण क्षेत्र कृषि और पर्यटन की चर्चा करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में अधिक निवेश की आवश्यकता है और हम यह करने को प्रयत्नशील हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि प्रस्तावित आम बजट में मेघालय के लिए 3900 करोड़ का विशेष प्रावधान  किया गया है। सीमावर्ती राज्यों में मार्गों एवं वित्तीय गतिविधियों को बढ़ावा देने आवश्यकता को स्वीकार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विद्युतीकरण के लिए और धनराशि मुहैया कराई जायेगी।       

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि सूचना के अधिकार को स्वीकार किया जाना संप्रग सरकार की पहली प्रमुख उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने इस कानून का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि चाहे कोई भी सरकार सत्ता में हो, कोई भी नागरिक कानून के माध्यम से सरकार से सवाल पूछ सकता है और जवाब की आशा कर सकता है।

दोपहर बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डान बास्को संग्रहालय का उदघाटन भी किया।  इस संग्रहालय में पूर्वोत्तर की संस्कृति और सभ्यता के अतिरिक्त यहाँ के जनजीवन को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी दो दिवसीय यात्रा का समापन आईज़ोल में राजीव गांधी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के उदघाटन और जनसभा के संबोधन से करेंगी।    

 

 
< Prev   Next >
 
| rahul gandhi | rajiv gandhi | sonia gandhi |