|
Congress General secretary Rahul Gandhi's congress yatra in ambedkar nagar,14th April 2010 |
PDF
|
| Print |
|
E-mail
|
|
Thursday, 15 April 2010 |
शिविर : अम्बेडकर नगर (उत्तर
प्रदेश )
दिनांक : 14 अप्रैल, 2010
समय : 1:40 अपराह्न
युवा राजनीति बदलेगी उत्तर प्रदेश : राहुल
गांधी
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 119 वीं
जयन्ती के मौके पर उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर में एक विशाल जन सभा को
संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में
अब जाति और धर्म की राजनीति फेल हो चुकी है और सिर्फ युवाओं कि राजनीति ही
उत्तर प्रदेश को बदलेगी |
उत्तर प्रदेश सरकार से कुछ कड़े सवाल
पूछते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि वो प्रदेश के गरीबों, बेरोजगारों और
बुनकरों की समस्याओं से वाकिफ हैं और इसलिए केंद्र सरकार भी रोज़गार गारंटी ,
सूचना का अधिकार और शिक्षा का अधिकार जैसे कार्यक्रम और कानून बना रही है
लेकिन फिर क्यों केंद्र का पैसा गरीबों तक नही पहुँच पाता?
उन्होंने कहा कि वो मानते हैं कि देश का भविष्य पिछड़ों के
सशक्तिकरण में है और पिछड़ापन ,गरीबी और बेरोज़गारी का हल इस रैली में आए
युवाओं और प्रदेश की युवाशक्ति के
पास ही है |
यू पी में
कांग्रेस कि बढती साख का संकेत देते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि 'जब हमनें
यू पी में आहिस्ता आहिस्ता काम करना शुरू किया तो लोग मज़ाक उड़ाते थे,
कहते थे कि यहाँ कांग्रेस कभी नही जीत सकती ,लेकिन 2009 का लोकसभा चुनाव जब
ख़त्म हुआ तो सबने कहा यह कांग्रेस कहाँ से आ गयी?सबसे ज्यादा सीटें कैसे
ले आई? वो इसलिए क्योंकि हमनें गरीबों का सवाल उठाया' |
अंत में राहुल गांधी ने जनता को अम्बेडकर नगर
की पावन भूमि पर
डा. भीम राव आंबेडकर की जयन्ती पर उनका स्नेहपूर्वक स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया |
|