Apr   May 2013   Jun

SMTWTFS
   1  2  3  4
  5  6  7  8  91011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
Techies Resources Behavioral Synthesis
 
 
 
Recent Photographs
Congress General Secretary Rahul Gandhi concludes two-day visit to his constituency, 23rd December PDF  | Print |  E-mail
Friday, 25 December 2009
कैम्पः अमेठी(यूपी)

दिनांकः 23 दिसंबर 2009

समयः 3:30 बजे अपराह्न


कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने की अमेठी में फ्री हेल्थ कैम्प की शुरुआत



अपनी दो दिनों की अमेठी यात्रा के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज मुंशीगंज गेस्टहाउस में लोगों से मुलाकात की और उनसे इलाके के विकास से संबधित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

इस मौके पर मुंशीगंज गेस्ट हाउस में उन्होने राजीव गांधी शिल्पी स्वास्थ्य वीमा योजना के अंतर्गत एक फ्री स्वास्थ्य कैम्प की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत एक ही परिवार के चार सदस्यों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवा महैया कराई जाती है।

इसके बाद जामों और गौरीगंज में कुछ देर रुकते हुए कांग्रेस महासचिव जगदीशपुर पहुंचे। यहां उन्होनें अल्पसंख्यक समुदाय के एक स्थानीय नेता के घर का औचक दौरा किया। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ट नेता मोहम्मद रफीक वारसी के साथ उन्होने इलाके के विकास से संबंधित कई मुद्दों पर गहन चर्चा की।

कांग्रेस महासचिव ने जायस का भी दौरा किया और वहां राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के अंतर्गत चल रहे कौशल प्रशिक्षण केंद्र गए और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।   

 
< Prev   Next >
 
| rahul gandhi | rajiv gandhi | sonia gandhi |