|
AMU teachers to help Rahul Gandhi cleanse political system, Aligarg, 7th December 2009 |
PDF
|
| Print |
|
E-mail
|
|
Tuesday, 08 December 2009 |
|
कैम्पः अलीगढ़(यूपी)
दिनांकः 7
दिसंबर 2009
समयः 1:30 बजे अपराह्न
अलीगढ़ यूनिर्वसिटी शिक्षक संघ ने राहुल गांधी के पहल की
की सराहना
अपनी अलीगढ़ यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव राहुल
गांधी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के
शिक्षकों से भी मिले। उन्होने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शिक्षक संगठन के साथ
बैठक की और कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने उनके
द्वारा चलाए जा रहे राजनीति में स्वच्छता लाने के अभियान का स्वागत किया और हरसंभव
मदद का आश्वासन दिया। संगठन ने उनके द्वारा भ्रष्ट तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान
को जरुरी बताया। शिक्षकों ने राहुल गांधी की इस बात के लिए भी तारीफ की कि उन्होने
राजनीति में अल्पसंख्यकों के उचित हक के लिए आवाज बुलंद किया है।
यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ के महासचिव जमशेद सिद्दकी ने कहा
कि हम राहुलजी के साम्प्रदायिक शक्तियों से लड़ने और विभाजनकारी तत्वों के खिलाफ
उनकी मुहिम का पुरजोर समर्थन करते हैं। राहुल गांधी ने हिंदुस्तान के भविष्य के
प्रति एक नई आशा की किरण जगाई है और वे अल्पसंख्यकों के हक के लिए चिंतित है।
शिक्षक संघ ने कांग्रेस महासचिव को यूनिवर्सिटी के छात्र
संगठनों के लोकतांत्रिक हक को बहाल करवाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने
हेतु एक ज्ञापन भी सौपा।
|
|
Last Updated ( Saturday, 26 December 2009 )
|